लाइव न्यूज़ :

एएफआई ने ओलंपिक रिले टीम चुनने के लिए 400 मीटर धावकों का ट्रायल आयोजित किया

By भाषा | Updated: July 4, 2021 22:54 IST

Open in App

पटियाला, चार जुलाई भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने तोक्यो ओलंपिक के लिए मिश्रित चार गुणा 400 मीटर और पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों को चुनने के लिए रविवार को यहां एनआईएस (राष्ट्रीय खेल संस्थान) में राष्ट्रीय शिविर में ट्रायल (चयन परीक्षण) का आयोजन किया।

भारत के लिए व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 15 एथलीटों के साथ दो रिले टीमों ने भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। हाल ही में राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप के दौरान हालांकि राष्ट्रीय शिविर के खिलाड़ियों ने 400 मीटर की दौड़ में निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

एएफआई की नीति है कि रिले टीमों के लिए केवल राष्ट्रीय शिविर में शामिल खिलाड़ियों के बीच से ही चयन किया जाएगा।

महिलाओं की 400 मीटर दौड़ को कर्नाटक की प्रिया मोहन (53.29 सेकेंड) ने जीता जो शिविर का हिस्सा नहीं है। अनुभवी जिस्ना मैथ्यू (54.74 सेकेंड) सातवें स्थान पर रही जबकि वीके विस्मया फाइनल मे भी नहीं पहुंच सकीं।

पुरुषों के ट्रायल में सार्थक भांबरी 47.73 सेकेंड के समय के साथ पहले जबकि एलेक्स एंथोनी (47.83 सेकेंड) और नागनाथ (48.24 सेकेंड) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!