लाइव न्यूज़ :

एएफआई ने श्रीशंकर, इरफान और भावना से फिटनेस टेस्ट पास करने को कहा

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई पैदल चाल की एथलीट भावना जाट का शुक्रवार को फिटनेस परीक्षण हुआ जबकि ओलंपिक टीम में शामिल दो अन्य एथलीटों के टी इरफान और एम श्रीशंकर को तोक्यो ओलंपिक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये अगले कुछ दिनों में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

भावना और इरफान दोनों ही 20 किमी पैदल चाल में भाग लेंगे जबकि श्रीशंकर लंबी कूद के एथलीट हैं। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने इन तीनों से अपनी फिटनेस साबित करने के लिये कहा है। ये तीनों अभी बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं।

एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम अनफिट एथलीटों को ओलंपिक नहीं ले जा सकते हैं। हमें यह देखना होगा कि एथलीटों ने कब ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया और क्या वे चोटमुक्त और प्रतियोगिता के लिये फिट हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल फिटनेस परीक्षण है और हम किसी तरह से क्वालीफिकेशन मानदंड को नहीं परख रहे हैं। ’’

इरफान ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले ट्रैक एवं फील्ड के पहले एथलीट थे। उन्होंने मार्च 2019 में जापान के नोमी में एशियाई पैदल चाल चैंपियनशिप के दौरान क्वालीफाई किया था।

उनकी आखिरी प्रतियोगिता मार्च में रांची में राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप थी जिसमें उन्होंने रेस पूरी की थी। इसके बाद मई में वह कोविड-19 से संक्रमित हो गये लेकिन अब उससे उबर चुके हैं।

भावना ने महामारी शुरू होने से कुछ समय पहले राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप 2020 में ओलंपिक में जगह बनायी थी। वह इस साल मार्च में रांची में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान प्रियंका गोस्वामी के बाद दूसरे स्थान पर रही थी। प्रियंका भी ओलंपिक में भाग लेगी।

उन्होंने बेंगलुरू से कहा, ‘‘मेरा आज फिटनेस टेस्ट था और मैंने अच्छा किया। मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। ’’

श्रीशंकर का 21 जुलाई को बेंगलुरू में फिटनेस परीक्षण होगा। उन्होंने मार्च में राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। वह राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप (25 से 29 जून) से अपनी स्पर्धा शुरू होने से कुछ देर पहले हट गये थे।

तोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स की स्पर्धाएं 30 जुलाई से शुरू होंगी और भारतीय एथलीटों के इस महीने के आखिरी सप्ताह में वहां रवाना होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!