लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम ने जमाया रंग, स्कॉटलैंड को दिया 191 रन का लक्ष्य

By भाषा | Updated: October 25, 2021 21:32 IST

Open in App

शारजाह, 25 अक्टूबर अनुभवी नजीबुल्लाह जादरान के अर्धशतक तथा शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से अफगानिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप दो मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ सोमवार को यहां चार विकेट पर 190 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

जादरान ने पारी की आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 34 गेंदों पर 59 रन बनाये जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उन्होंने रहमनुल्लाह गुरबाज (37 गेंदों पर 42 रन, एक चौका, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिये 87 रन जोड़े। इससे पहले सलामी बल्लेबाज हजरातुल्लाह जजई ने 30 गेंदों पर तीन चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 44 रन की धमाकेदार पारी खेली।

स्कॉटलैंड की तरफ से साफयान शरीफ ने 33 रन देकर दो विकेट लिये। उसके गेंदबाज शारजाह की अपेक्षाकृत धीमी पिच पर रन प्रवाह रोकने में असफल रहे लेकिन स्कॉटलैंड के लिये राशिद खान की अगुवाई वाले स्पिन विभाग का सामना करना आसान नहीं होगा।

पिछले विश्व कप के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 82.61 प्रतिशत मैच जीतने वाले अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। जजई और मोहम्मद शहजाद (15 गेंदों पर 22 रन) ने पहले विकेट के लिये 54 रन जोड़कर पावरप्ले के ओवरों का पूरा फायदा उठाया। जजई ने इस बीच माइकल लीस्क और ब्रैडली व्हील पर छक्के भी जमाये।

शहजाद का लीस्क पर लगाया गया छक्का 79 मीटर दूर गया था, लेकिन शरीफ पर वह सही टाइमिंग से शॉट नहीं लगा पाये और डीप मिडविकेट पर आसान कैच दे बैठे। जजई भी अर्धशतक पूरा नहीं कर पाये और बायें हाथ के स्पिनर मार्क वॉट (23 रन देकर एक) की गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटों में समा गयी।

सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद अनुभवी जादरान और गुरबाज ने बखूबी जिम्मा संभाला। गुरबाज ने क्रिस ग्रीव्स, जोश डेवी से लेकर ब्रैड व्हील तक सभी की गेंद छह रन के लिये भेजी जबकि जादरान ने जब तब गेंद को सीमा रेखा तक पहुंचाया और फिर शरीफ की गेंद पर अपनी पारी का पहला छक्का लगाया और फिर वॉट का गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ा।

गुरबाज ने हालांकि डेवी की फुलटॉस को एक्स्ट्रा कवर पर उछाल दिया जिससे वह अर्धशतक से चूक गये। जादरान ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर शरीफ की गेंद पर मिडविकेट पर कैच दिया। कप्तान मोहम्मद नबी 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!