लाइव न्यूज़ :

एएफसी महिला एशिया कप के लोगो का अनावरण

By भाषा | Updated: July 20, 2021 13:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई भारत में अगले साल होने वाले महिला एशिया कप के लोगो का एशियाई फुटबॉल परिसंघ और स्थानीय आयोजन समिति ने मंगलवार को अनावरण किया ।

टूर्नामेंट मुंबई और पुणे में 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच खेला जायेगा । इसमें 12 टीमें भाग लेंगी जो पिछली बार से चार अधिक है । इसके अलावा एशियाई महिला फुटबॉल के इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल चरण शामिल होगा ।

एएफसी ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ एशियाई फुटबॉल प्रशंसकों और टूर्नामेंट के बीच संबंध बनाने के लिये एशिया कप 2022 का लोगो जॉर्डन में 2018 में हुए टूर्नामेंट के मूल लोगो से ही लिया गया है । इसमें टूर्नामेंट की ट्रॉफी मध्य में है और आसपास एक चक्कर बनाया गया है जो प्रतिभागी देशों के ध्वज के रंगों और उन स्टेडियमों से प्रेरित है जहां यह टूर्नामेंट खेला जाना है ।’’

इसमें स्थानीय पुट डालने के लिये मेजबान महाराष्ट्र की आदिवासी कला ‘वारली ’ का प्रयोग किया गया है । लाल और मैरून रंगों का इस्तेमाल भी किया गया है ।

लोगो में रजत रंग का प्रयोग भारत में चांदी के गहनों के महत्व और उनकी खूबसूरती को इंगित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!