लाइव न्यूज़ :

एएफसी ने एएफसी महिला एशिया कप क्वालीफायर का ड्रॉ घोषित किया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:52 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 24 जून एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने अगले साल भारत में होने वाले एएफसी महिला एशिया कप के क्वालीफायर का गुरुवार को वर्चुअल ड्रॉ का आयोजन किया और 28 देशों को आठ ग्रुप में बांटा।

एएफसी की विज्ञप्ति के अनुसार इन 28 टीमों को आठ ग्रुपों में बांटा गया है। इसमें से ग्रुप ए से डी में प्रत्येक ग्रुप में चार और ग्रुप ई से एच तक प्रत्येक ग्रुप में तीन टीमें होंगी।

प्रत्येक ग्रुप के विजेता को भारत में 2022 में होने वाले एएफसी महिला एशिया कप में जगह मिलेगी। इन क्वालीफायर का आयोजन इस साल 13 से 25 सितंबर तक किया जाएगा।

क्वालीफिकेशन दौर से आठ टीमें उन चार टीमों के साथ जुड़ेंगी जो पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

पहले ही क्वालीफाई कर चुकी टीमें गत चैंपियन जापान, 2018 का उप विजेता आस्ट्रेलिया, 2018 में तीसरे स्थान पर रहा चीन और मेजबान भारत शामिल है।

एएफसी महिला एशिया कप के 2022 सत्र के दौरान पहली बार टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी और यह फीफा महिला विश्व कप 2023 के एशियाई क्वालीफिकेशन का अंतिम चरण भी होगा।

भारत इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की मेजबानी अगले साल 20 जनवरी से छह फरवरी तक करेगा।

क्वालीफायर के मेजबान चीनी ताइपे (ग्रुप ए), ताजिकिस्तान (ग्रुप बी), इंडोनेशिया (ग्रुप सी), म्यांमार (ग्रुप डी), उज्बेकिस्तान (ग्रुप ई), नेपाल (ग्रुप एफ) और बांग्लादेश (ग्रुप जी) हैं।

एएफसी ने कहा कि ग्रुप एच के मैचों के मेजबान की घोषणा बाद में की जाएगी।

क्वालीफायर का ड्रॉ इस प्रकार है:

ग्रुप ए: चीनी ताइपे (मेजबान), बहरीन, तुर्कमेनिस्तान, लाओस।

ग्रुप बी: वियतनाम, ताजिकिस्तान (मेजबान), मालदीव, अफगानिस्तान।

ग्रुप सी: उत्तर कोरिया, सिंगापुर, इराक, इंडोनेशिया (मेजबान)।

ग्रुप डी: म्यांमार (मेजबान), संयुक्त अरब अमीरात, गुआम, लेबनान।

ग्रुप ई: कोरिया गणराज्य, उज्बेकिस्तान (मेजबान), मंगोलिया।

ग्रुप एफ: फिलीपींस, हांगकांग, नेपाल (मेजबान)।

ग्रुप जी: जोर्डन, ईरान, बांग्लादेश (मेजबान)।

ग्रुप एच: थाईलैंड, फलस्तीन, मलेशिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!