लाइव न्यूज़ :

एएफसी कप ग्रुप डी के मैच स्थगित, एटीके मोहन बागान भी था शामिल

By भाषा | Updated: May 9, 2021 16:33 IST

Open in App

कुआलालंपुर, नौ मई एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने रविवार को एएफसी कप ग्रुप डी मैचों को स्थगित करने की घोषणा की, जिसमें इंडियन सुपर लीग की टीम एटीके मोहन बागान भी शामिल थी। इस ग्रुप के मैच 14 मई से 21 मई तक मालदीव में होने वाले थे।

एएफसी ने हालांकि इसका कोई कारण नहीं बताया, लेकिन भाग लेने वाली टीमों से कहा कि वे या तो स्वदेश लौट जाये या फिर मैचों के लिए मालदीव न जाएं।

एएफसी से जारी बयान में मुताबिक, ‘‘ इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली जो टीमें मालदीव पहुंच चुकी है उन्हें देश द्वारा लगू किये गये कोविड-19 स्वास्थ्य एवं यात्रा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने घर लौटने की व्यवस्था करनी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एएफसी इसमें भाग लेने वाले उन क्लबों और अधिकारियों से यात्रा को रद्द करने के लिए संपर्क में है जो अभी मालदीव नहीं पहुंचे है।’’

ग्रुप डी में एटीके मोहन बागान के अलावा बांग्लादेश का बसुंधरा किंग्स और मालदीव की माजिया स्पोर्ट्स एवं रिक्रियेसन क्लब शामिल हैं। ग्रुप की चौथी टीम का फैसला बेंगुलुरू एफसी और मालदीव की ईगल्स क्लब के बीच होने वाले मैच से होगा।

एएफसी ने कोविड-19 महामारी के कारण ग्रुप डी के सभी मैचों का आयोजन एक स्थल पर करने के मकसद से मार्च में मालदीप को मेजबानी का अधिकार सौपा था।

एएफसी ने कहा, ‘‘ एएफसी कप (दक्षिण) ग्रुप चरण के मैचों को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। इस बारे में आने वाले समय में अधिक जानकारी दी जाएगी।’’

एटीके मोहन बागान को इस ग्रुप के अपने शुरुआती मैच में 14 मई को बेंगलुरू एफसी और ईगल्स के मैच के विजेता के खिलाफ खेलना था।

बेंगलुरू एफसी के प्ले ऑफ मैच को 11 मई को खेला जाना है लेकिन उस पर भी संशय हैं क्योंकि मालदीव के खेल मंत्री ने अहमद माहलूफ ने बेंगलुरु के खिलाड़ियों पर ‘कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन’ का आरोप लगाया है। उन्होंने एएफसी को लिखा है कि बेंगलुरु एफसी की टीम को देश छोड़ने के लिए कहा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!