लाइव न्यूज़ :

एएफसी ने टूर्नामेंट रद्द और स्थगित किये, भारत का कार्यक्रम भी प्रभावित

By भाषा | Updated: January 25, 2021 19:31 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 25 जनवरी एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने कोविड-19 महामारी के बीच सभी शेयरधारकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को अपने कई टूर्नामेंट को या तो रद्द या स्थगित करने का फैसला किया जिसमें भारत को भी शिरकत करनी थी।

भारतीय टीम को अगली एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप में हिस्सा लेना था जो पिछले साल दो बार स्थगित करने के बाद 2021 में आयोजित होनी थी। कुल 16 टीमों को टूर्नामेंट में खेलना था।

एएफसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘फीफा के 2021 में फीफा अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप रद्द करने के फैसले को और एशिया के युवा खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एएफसी ने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप बहरीन 2020 और एएफसी अंडर-19 चैम्पियनशिप उज्बेकिस्तान को रद्द करने का फैसला किया है। ’’

एएफसी ने कहा कि दोनों टूर्नामेंट के अगले चरण 2023 में इसी मेजबान को दिये जायेंगे।

अंडर-16 टूर्नामेंट पहले 2020 में 16 सितंबर से तीन अक्टूबर तक होना था जिसे बाद में 2020 में 25 नवंबर से 12 दिसंबर तक खिसका दिया गया। महामारी के कारण बाद में घोषणा की गयी कि टूर्नामेंट 2021 के शुरू तक स्थगित कर दिये जायेंगे।

एएफसी ने अपनी फुटसाल चैम्पियनशिप कुवैत 2020 और एएफसी बीच सॉकर एशियन कप थाईलैंड 2021 को भी रद्द कर दिया है।

कुवैत फुटबॉल संघ और थाईलैंड फुटबॉल संघ दोनों अगले चरण की मेजबानी करेंगे। कुवैत में एएफसी फुटसाल एशियन कप 2022 और थाईलैंड में एएफसी बीच सॉकर एशियन कप 2023 का आयोजन किया जायेगा।

एएफसी ने अंडर-20 महिला एशियन कप 2022 और अंडर-17 महिला एशियन कप 2022 के क्वालीफाइंग दौर के कार्यक्रम को भी बदलने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!