लाइव न्यूज़ :

एएफसी एशियाई कप 2027 के मेजबान का चयन टला

By भाषा | Updated: July 21, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई कोविड-19 महामारी से जुड़ी चुनौतियों के कारण एएफसी एशियाई कप 2027 के मेजबान का चयन इस साल नवंबर के बजाय 2022 तक टाल दिया गया है। भारत ने भी इस प्रतियोगिता की मेजबानी के दावा पेश किया है।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) की कार्यकारी समिति ने बोली प्रक्रिया की समयसीमा को संशोधित करने का फैसला किया है।

एएफसी ने बयान में कहा, ‘‘एएफसी कार्यकारी समिति ने बोली लगाने वाले संघों के यहां अनिवार्य निरीक्षण के लिये यात्रा करने संबंधी प्रतिबंधों के कारण एएफसी एशियाई कप 2027 के मेजबान का चयन 27 नवंबर 2021 को एएफसी कांग्रेस में करने के बजाय 2022 तक टालने का फैसला किया। ’’

भारत, ईरान, कतर और सऊदी अरब इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप की मेजबानी की दौड़ में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!