लाइव न्यूज़ :

आडवाणी ने सभी मैच जीतकर विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में बनायी जगह

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:14 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए जीएससी विश्व स्नूकर क्वालीफायर्स में सभी मैच जीतकर शीर्ष पर रहते हुए विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में जगह बनायी।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार विश्व और एशियाई स्नूकर में कई बार के चैंपियन आडवाणी ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी तथा सभी 12 मैच (वाई कैंप और जेड कैंप में छह-छह) जीते। उन्होंने दोनों वर्ग में कुल 10,760 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

राष्ट्रीय चैंपियन आदित्य मेहता 10,156 अंक लेकर दूसरे जबकि लक्ष्मण रावत 9,396 अंक साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इस तरह से पंकज और आदित्य ने आगामी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के लिये क्वालीफाई किया जिसका आयोजन नवंबर या दिसंबर में दोहा में हो सकता है।

आडवाणी ने कहा, ‘‘मैं दोहा में आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के लिये भारत के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में क्वालीफाई करने से रोमांचित हूं। मैं दोहा में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’

आडवाणी ने अपने अंतिम मैच में देश के नंबर एक खिलाड़ी आदित्य को 4-1 (80(63)-08, 32-70, 70-00, 86-15, 68-49) से हराया। इससे पहले उन्होंने लक्ष्मण रावत को 4-2 (139-00, 22-61, 84-46, 93-07, 28-74, 60-31) से हराया था। आदित्य ने भी रावत को 4-3 से हराकर पांचवीं जीत दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!