लाइव न्यूज़ :

महिला गोल्फ में अदिति की शानदार शुरूआत, दिग्गजों से आगे

By भाषा | Updated: August 4, 2021 15:20 IST

Open in App

तोक्यो, चार अगस्त भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने ओलंपिक खेलों में शानदार शुरूआत करके पहले दिन बुधवार को चार अंडर 67 का स्कोर करके संयुक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया ।

पांच साल पहले रियो ओलंपिक में गोल्फ जगत का ध्यान खींचने वाली अदिति दुनिया की नंबर एक गोल्फर नैली कोरडा के साथ दूसरे स्थान पर हैं ।वह शीर्ष पर काबिज स्वीडन की मेडेलेने सैगस्ट्रोम से एक शॉटपीछे हैं ।

अदिति ने कहा ,‘‘ मैने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया । मुझे लगा नहीं था कि इतना स्कोर कर सकूंगी ।’’

अदिति शीर्ष पर भी रह सकती थी लेकिन उन्होंने 18वें होल पर बोगी किया । सैगस्ट्रोम ने बोगीरहित पांच अंडर 66 स्कोर किया । अदिति ने पांच बर्डी लगाये और एक बोगी किया ।

वह महिला गोल्फ के बड़े नामों से आगे रहीं जिनमें गत चैम्पियन इनबी पार्क शामिल हैं ।

भारत की दीक्षा डागर ने पांच बोगी किये और कोई बर्डी नहीं लगा सकी । वह 56वें स्थान पर हैं ।

साठ खिलाड़ियों को रोज 18 होल मिलेंगे और कोई कट नहीं होगा यानी सभी खिलाड़ी पूरे 72 होल खेलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!