लाइव न्यूज़ :

अदिति की खराब शुरुआत

By भाषा | Updated: July 23, 2021 15:50 IST

Open in App

पेरिस, 23 जुलाई भारतीय गोल्फर अदिति अशोक एवियन लेस बैंस में चल रही अमुंडी एवियन गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दौर में अच्छी शुरुआत नहीं कर पायी और उन्होंने चार ओवर 75 का कार्ड खेला।

अदिति का यह 18वां मेजर है और इस तरह से उन्होंने भारत की तरफ सर्वाधिक मेजर टूर्नामेंट में खेलने के अपने रिकार्ड को नये मुकाम पर पहुंचाया। अदिति ने पहले होल में ही डबल बोगी की और इसके बाद चौथे और सातवें होल में बोगी कर बैठी।

इससे वह चार ओवर पर चली गयी। इसके बाद 17वें होल में बोगी करने से उनका स्कोर पांच ओवर हो गया लेकिन वह 18वें होल में दिन की एकमात्र बर्डी जमाने में सफल रही।

इस साल तीसरे मेजर में खेल रही इस भारतीय गोल्फर को कट में जगह बनाने के लिये दूसरे दौर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!