अदिति, त्वेसा ने स्कॉटिश ओपन में निराशाजनक शुरुआत की

By भाषा | Updated: August 13, 2021 13:21 IST2021-08-13T13:21:56+5:302021-08-13T13:21:56+5:30

Aditi, Tvesa make disappointing start at Scottish Open | अदिति, त्वेसा ने स्कॉटिश ओपन में निराशाजनक शुरुआत की

अदिति, त्वेसा ने स्कॉटिश ओपन में निराशाजनक शुरुआत की

डम्बर्नी लिंक्स (स्कॉटलैंड), 13 अगस्त ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां स्कॉटिश ओपन में पांच ओवर 77 के निराशाजनक स्कोर के साथ शुरुआत की जिससे वह पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से 129वें स्थान पर है।

भारत की एक अन्य खिलाड़ी त्वेसा मलिक एक ओवर 73 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 79वें स्थान पर है।

स्थानीय गोल्फर मिशेल थॉम्पान सात अंडर-65 के कार्ड के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

अदिति को कट हासिल करने के लिए दूसरे दौर में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा।

अदिति ने दो बर्डी और सात बोगी लगाये जबकि त्वेसा ने तीन बर्डी और चार बोगी किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Aditi, Tvesa make disappointing start at Scottish Open

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे