अदिति दुबई क्लासिक में संयुक्त 17वें और त्वेसा संयुक्त 20वें स्थान पर
By भाषा | Updated: October 29, 2021 13:45 IST2021-10-29T13:45:54+5:302021-10-29T13:45:54+5:30

अदिति दुबई क्लासिक में संयुक्त 17वें और त्वेसा संयुक्त 20वें स्थान पर
दुबई, 29 अक्टूबर भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और त्वेसा मलिक ने दुबई मूनलाइट क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में समान 71 का कार्ड खेला जिससे वह शीर्ष 20 में बनी हुई हैं।
अदिति (69-71) संयुक्त 17वें और त्वेसा (70-71) संयुक्त 20वें स्थान पर है। एक अन्य भारतीय दीक्षा डागर (72-71) संयुक्त 27वें स्थान पर हैं।
अदिति और त्वेसा ने चार बर्डी बनाने के साथ तीन बोगी की जबकि दीक्षा ने तीन बर्डी बनायी और इस बीच दो बोगी की।
मारिया फासी (63-71) और जेसिका कार्लसन (66-68) 10 अंडर पार के कुल स्कोर के साथ संयुक्त शीर्ष पर हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।