अदिति संयुक्त दूसरे स्थान के साथ तोक्यो ओलंपिक में पदक की दौड़ में बरकरार

By भाषा | Updated: August 5, 2021 14:37 IST2021-08-05T14:37:46+5:302021-08-05T14:37:46+5:30

Aditi retains joint second position in medal race at Tokyo Olympics | अदिति संयुक्त दूसरे स्थान के साथ तोक्यो ओलंपिक में पदक की दौड़ में बरकरार

अदिति संयुक्त दूसरे स्थान के साथ तोक्यो ओलंपिक में पदक की दौड़ में बरकरार

तोक्यो, पांच अगस्त भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक गुरुवार को यहां दूसरे दौर में पांच अंडर 66 के शानदार स्कोर के साथ तोक्यो खेलों की महिला गोल्फ स्पर्धा में एतिहासिक ओलंपिक पदक की दौड़ में बनी हुई हैं।

तेइस साल की भारतीय खिलाड़ी ने कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में दूसरे दौर में पांच बर्डी की और नौ अंडर 133 के कुल स्कोर से डेनमार्क की नेना कोर्स्ट्ज मैडसन (64) और एमिली क्रिस्टीन पेडरसन (63) के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

अदिति अपने दूसरे ओलंपिक में हिस्सा ले रही हैं और उनकी मां महेश्वरी उनके कैडी की भूमिका निभा रही हैं। वह शीर्ष पर चल रही दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की नेली कोर्डा से चार शॉट पीछे हैं।

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय दीक्षा डागर दूसरे दौर में एक ओवर 72 के स्कोर से कुल छह ओवर 148 के स्कोर के साथ संयुक्त 53वें स्थान पर चल रही हैं।

अदिति ने दूसरे, पांचवें, 15वें, 17वें और 18वें होल में बर्डी के साथ भारत के लिए गोल्फ में पहले ओलंपिक पदक की उम्मीद जीवंत रखी है।

अदिति ने कहा, ‘‘अंतिम तीन होल में मैंने कुछ शॉट बचाए जो मेरे लिए अच्छी संख्या है।’’

सप्ताहांत आंधी और तूफान की भविष्वाणी के कारण टूर्नामेंट को 54 होल का किया जा सकता है और ऐसे में अदिति को पता है कि पदक सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अच्छा प्रदर्शन जारी रखना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस पूरे हफ्ते इतनी सारी लड़कियों ने बर्डी की, विशेषकर इसलिए क्योंकि मौसम गर्म था और हालात अनुकूल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Aditi retains joint second position in medal race at Tokyo Olympics

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे