अदिति 57वें स्थान पर रहीं

By भाषा | Updated: April 18, 2021 16:44 IST2021-04-18T16:44:53+5:302021-04-18T16:44:53+5:30

Aditi ranked 57 | अदिति 57वें स्थान पर रहीं

अदिति 57वें स्थान पर रहीं

कापोलेई (हवाई), 18 अप्रैल भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने यहां लोटे चैम्पियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट में अंतिम दौर में इवन पार 72 का कार्ड खेला जिससे वह निराशाजनक संयुक्त 57वें स्थान पर रहीं।

अदिति का कुल स्कोर आठ अंडर 280 रहा और 2021 में यह उनका पांचवां टूर्नामेंट है।

अदिति ने बर्डी बोगी से शुरूआत की और फिर 10 पार के बाद उन्होंने 14वें और 17वें होल में बर्डी की।

न्यूजीलैंड की गोल्फर लिडिया को ने सात शॉट की बढ़त से खिताब अपने नाम किया। यह उनका तीन वर्षों में पहला खिताब है। एलपीजीए पर यह उनके करियर की 16वीं जीत रही। को ने अंतिम टूर्नामेंट 2018 मेडिहील चैम्पियनशिप में ट्राफी जीती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Aditi ranked 57

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे