अदिति ने 70 का कार्ड खेला, एलपीजीए में 50वें स्थान पर खिसकी
By भाषा | Updated: April 17, 2021 15:37 IST2021-04-17T15:37:57+5:302021-04-17T15:37:57+5:30

अदिति ने 70 का कार्ड खेला, एलपीजीए में 50वें स्थान पर खिसकी
कापोलेई (अमेरिका), 17 अप्रैल भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने यहां लोटे चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह 50वें स्थान पर खिसक गयीं।
तीसरे दौर के अंत में एक बोगी से वह लगातार तीसरा 69 का कार्ड खेलने से चूक गयीं। 23 साल की इस गोल्फर ने चार बर्डी की जबकि पहले और 16वें होल में बोगी की।
अदिति का कुल स्कोर आठ अंडर 208 है जिससे वह 50वें स्थान पर खिसक गयीं।
न्यूजीलैंड की लिडिया को ने तीसरे दौर में सात अंडर 65 का कार्ड खेला जिससे वह अंतिम दौर से पहले एक स्ट्रोक की बढ़त बनाये हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।