अदिति ने पोर्टलैंड क्लासिक के कट में जगह बनायी

By भाषा | Updated: September 18, 2021 13:31 IST2021-09-18T13:31:11+5:302021-09-18T13:31:11+5:30

Aditi makes it to the cut of the Portland Classic | अदिति ने पोर्टलैंड क्लासिक के कट में जगह बनायी

अदिति ने पोर्टलैंड क्लासिक के कट में जगह बनायी

पोर्टलैंड (अमेरिका), 18 सितंबर भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने पहले दौर के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरकर दूसरे दौर में पार 72 का कार्ड खेला जिससे वह 2021 कैम्बिया पोर्टलैंड क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के कट में जगह बनाने में सफल रही।

पहले दौर में पांच ओवर 77 का स्कोर बनाने वाली अदिति अभी संयुक्त 57वें स्थान पर हैं। वह अंतिम दो दौर में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी स्थिति में सुधार कर सकती है।

अदिति ने दूसरे दौर में पांचवें और 18वें होल में बर्डी बनायी लेकिन इस बीच उन्होंने 11वें और 12वें होल में बोगी भी की। कट छह ओवर पर आया और कुल 77 खिलाड़ी आगे बढ़ने में सफल रहीं।

रोलेक्स रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज जिन यंग को (69-67) कुल आठ अंडर के साथ शीर्ष पर चल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Aditi makes it to the cut of the Portland Classic

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे