लाइव न्यूज़ :

अदिति अशोक एलपीजीए में संयुक्त 24वें स्थान पर

By भाषा | Updated: March 7, 2021 13:25 IST

Open in App

ओकाला (फ्लोरिडा), सात मार्च भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां तीसरे दौर में दो अंडर 70 का स्कोर बनाया जिससे वह एलपीजीए टूर के ड्राइव वन चैंपियनशिप में शीर्ष 25 में पहुंच गयी हैं।

अदिति ने तीन दौर में 72-73-70 का स्कोर बनाया है और इससे वह संयुक्त 24वें स्थान पर पहुंच गयी हैं।

बारिश के कारण कोर्स काफी धीमा हो गया था। ऐसे में अदिति की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने पार चार के दूसरे होल में बोगी की।

अदिति ने हालांकि चौथे और पांचवें होल में बर्डी बनाकर अच्छी वापसी की और फिर अगले आठ होल में पार स्कोर बनाया। उन्होंने 14वें होल में फिर से बर्डी बनायी लेकिन 17वें होल में बोगी कर बैठी। इस भारतीय ने 18वें होल में बर्डी बनाकर दिन का समापन किया।

जेनिफर कुपचो ने अंतिम होल में 12 फुट से ईगल जमाया। इससे वह शीर्ष पर काबिज ऑस्टिन अर्नस्ट (69) से केवल एक शॉट पीछे रह गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!