अदिति अशोक पेलिकन चैंपियनशिप में संयुक्त 14वें स्थान पर

By भाषा | Updated: November 12, 2021 17:07 IST2021-11-12T17:07:01+5:302021-11-12T17:07:01+5:30

Aditi Ashok finished joint 14th in Pelican Championship | अदिति अशोक पेलिकन चैंपियनशिप में संयुक्त 14वें स्थान पर

अदिति अशोक पेलिकन चैंपियनशिप में संयुक्त 14वें स्थान पर

फ्लोरिडा, 12 नवंबर भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने पहले दौर में तीन अंडर 67 का स्कोर बनाया जिससे वह पेलिकन महिला चैंपियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 14वें स्थान पर हैं।

यह 27 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड की विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी लीडिया को के साथ संयुक्त 14वें स्थान पर हैं।

अदिति ने चार बर्डी लगायी और उन्होंने 15वें होल तक कोई बोगी नहीं की थी।

इस बीच लियोना मैगवायर ने आठ अंडर 62 का कार्ड खेला जो उनके करियर का दूसरा न्यूनतम स्कोर है।

मैगवायर अकेले शीर्ष पर काबिज हैं जबकि सेइ यंग किम (64) दूसरे स्थान पर हैं। लेक्सी थाम्पसन (65) सहित पांच खिलाड़ी संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Aditi Ashok finished joint 14th in Pelican Championship

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे