लाइव न्यूज़ :

अदिति और पाजारी ग्रेट लेक टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर

By भाषा | Updated: July 17, 2021 17:23 IST

Open in App

मिशिगन, 17 जुलाई भारत की अदिति अशोक और उनकी थाई जोड़ीदार पाजारी अनान्नारूकर्ण ‘डो ग्रेट लेक्स बे’ आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट में तीसरे दौर के बाद गत चैम्पियन सिडनी क्लैंटन और जैस्मीन सुवन्नापुरा की जोड़ी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गयी है।

अदिति और पाजारी ने तीसरे दौर में बोगी रहित 67 का स्कोर किया जबकि क्लैंटन और सुवन्नापुरा ने पांच अंडर 65 का कार्ड खेला। इन दोनों जोड़ियों का कुल स्कोर 15 अंडर 195 हैं।

एलपीजीए टूर पर अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही अदिति और पाजारी की जोड़ी ने अब तक बोगी रहित 65-63-67 का स्कोर किया है।

अभी तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने एलपीजीए टूर पर खिताब नहीं जीता है। अदिति ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह आश्चर्यजनक होगा, हमारे पुरुष खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय दौरों अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन महिलाएं इस मामले में पीछे रही है। यह भारत में गोल्फ के लिए शानदार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!