लाइव न्यूज़ :

आदिल राशिद की हैट्रिक से दिल्ली बुल्स ने टीम अबुधाबी को 49 रन से हराया

By भाषा | Updated: December 3, 2021 12:35 IST

Open in App

अबुधाबी, तीन दिसंबर इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद की हैट्रिक के दम पर दिल्ली बुल्स ने अबुधाबी टी10 टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां ‘टीम अबुधाबी’ को 49 रन से शिकस्त देकर सत्र की सातवीं जीत दर्ज की।

दिल्ली ने पांच विकेट पर 135 रन बनाने के ‘टीम अबुधाबी’ को निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट पर 86 रन ही बनाने दिये। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान में पहुंच गयी है।

‘टीम अबुधाबी’ को शीर्ष दो में पहुंचने के लिए मैच में कम से कम 108 रन की जरूरत थी लेकिन टीम का स्कोर 10 गेंद के अंदर एक विकेट पर 41 रन से सात विकेट पर 67 रन हो गया।

राशिद ने अपने दूसरे ओवर में खतरनाक लियाम लिविंगस्टोन (29), कोलिन इनग्राम (शून्य) और जैमी ओवरटन (शून्य) को लगातार गेंदों पर चलता किया।

इससे पहले दिल्ली बुल्स के लिए रहमानुल्ला गुरबाज (69) और शेरफेन रदरफोर्ड (52) ने सबसे ज्यादा रन बनाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!