कनकशन प्रोटोकॉल पूरा करने पर एडीलेड टेस्ट खेलेंगे ग्रीन : लैंगर

By भाषा | Updated: December 15, 2020 11:55 IST2020-12-15T11:55:51+5:302020-12-15T11:55:51+5:30

Adelaide will play green on completion of concussion protocol: Langer | कनकशन प्रोटोकॉल पूरा करने पर एडीलेड टेस्ट खेलेंगे ग्रीन : लैंगर

कनकशन प्रोटोकॉल पूरा करने पर एडीलेड टेस्ट खेलेंगे ग्रीन : लैंगर

एडीलेड, 15 दिसंबर आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने मंगलवार को कहा कि कनकशन (सिर में चोट) संबंधी प्रोटोकॉल पूरे करने पर ही प्रतिभाशाली हरफनमौला कैमरन ग्रीन भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेल सकेंगे ।

लैंगर ने इस बात से इनकार नहीं किया कि ग्रीन के फिट नहीं होने पर जो बर्न्स या मैथ्यू वेड को उतारा जा सकता है ।

ग्रीन को दूसरे अभ्यास मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह का शॉट सिर पर लगा था । खेल के कनकशन नियमों के तहत उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को उतारा गया था ।

लैंगर ने कहा ,‘‘ वह फिट होगा तो जरूर खेलेगा । हम प्रोटोकॉल देख रहे हैं । उसका सुबह एक और टेस्ट हुआ और नतीजा अच्छा रहा । वह बेहद प्रतिभाशाली है और अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई है ।’

पिछली नौ पारियों में महज 62 रन बना सके बर्न्स के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ वह अच्छा खिलाड़ी है । कोई रातोंरात अपना हुनर नहीं खो देता । उसे पता है कि खिलाड़ी के लिये रन बनाना कितना जरूरी है । हम उससे बात करेंगे और एक दो दिन में फैसला लेंगे कि पारी की शुरूआत कौन करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Adelaide will play green on completion of concussion protocol: Langer

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे