लाइव न्यूज़ :

लय हासिल कर ली है लेकिन ज्यादा दबाव नहीं था : स्मिथ

By भाषा | Updated: November 28, 2020 15:06 IST

Open in App

सिडनी, 28 नवंबर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़कर ‘खोई लय’ हासिल कर ली लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उन पर ज्यादा दबाव नहीं था ।

स्मिथ ने पहले वनडे में 66 गेंद में 105 रन बनाये । आस्ट्रेलिया ने यह मैच 66 रन से जीता ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने फिर से लय हासिल कर ली । आरोन फिंच और डेविड वार्नर ने इतनी अच्छी शुरूआत दी थी कि मैं खुलकर खेल सका । ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने चुन लिया था कि किन गेंदबाजों को कहां मारना है । मैने अपनी ताकत के अनुसार अच्छे शॉट्स खेले ।’’

स्मिथ ने कहा ,‘‘ मुझ पर ज्यादा दबाव नहीं था जैसा पहले हुआ करता था । इससे पहले जब मैने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है तो टीम संकट में होती थी और मुझ पर पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं था ।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले मैचों में भी वह यह लय बरकरार रख सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!