लाइव न्यूज़ :

बोलोग्ना को हराकर एसी मिलान शीर्ष पर

By भाषा | Updated: October 24, 2021 10:38 IST

Open in App

मिलान, 24 अक्टूबर (एपी) ज्लाटन इब्राहिमोविच और इस्माइल बेनेकर के अंतिम मिनटों में दागे गोल की बदौलत एसी मिलान की टीम सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में बोलोग्ना को 4-2 से हराकर शर्मसार होने से बच गई क्योंकि विरोधी टीम आधे घंटे से अधिक समय तक नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी।

मैदान पर अधिक खिलाड़ी होने के बावजूद ऐसा लग रहा था कि मिलान की टीम को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा लेकिन बेनेकर ने 84वें और फिर इब्राहिमोविच ने 90वें मिनट में गोल दागकर टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले राफेल लियाओ ने 16वें मिनट में मिलान को बढ़त दिलाई जबकि डेविड कैलेब्रिया ने 35वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। बोलोग्ना के गोल का खाता 49वें मिनट में इब्राहिमोविच ने आत्मघाती गोल करके खोला जबकि मुसा बोरो ने 52वें मिनट में स्कोर 2-2 कर दिया।

बोलोग्ना की टीम ने 20वें मिनट में ही एक खिलाड़ी गंवा दिया जब डिफेंडर एडामा सुमाओरो को लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया।

बोलोग्ना को 58वें मिनट में एक और झटका लगा जब रॉबर्टो सोरियानो को भी लाल कार्ड दिखाया गया और टीम को बाकी बचा मुकाबला नौ खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

इस जीत से मिलान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसने नेपोली पर एक अंक की बढ़त बना रखी है जो रविवार को एएस रोमा से भिड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!