लाइव न्यूज़ :

एसी मिलान ने वेरोना को हराकर खिताब की उम्मीदें बढ़ायी

By भाषा | Updated: March 8, 2021 10:50 IST

Open in App

मिलान, आठ मार्च (एपी) एसी मिलान ने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद हेल्लास वेरोना को 2-0 से हराकर इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में खिताब की अपनी उम्मीदें बढ़ा दी।

राडे क्रूनिच और डिएगो डालोट ने एसी मिलान की तरफ से गोल किये जिससे वह शीर्ष पर काबिज इंटर मिलान से केवल तीन अंक पीछे रह गया है।

दूसरे स्थान की टीम एसी मिलान के युवेंटस से चार अंक अधिक हैं और वह चौथे नंबर के रोमा से छह अंक आगे है। युवेंटस ने शनिवार को लाजियो को 3-1 और रोमा ने रविवार को जेनोवा को 1-0 से हराया।

नैपोली ने बोलोग्ना को 3-1 से पराजित किया और वह छठे स्थान पर है लेकिन वह चौथे नंबर की टीम रोमा से केवल तीन अंक पीछे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!