लाइव न्यूज़ :

एसी मिलान और युवेंटस ने चैंपियन्स लीग में जगह बनायी

By भाषा | Updated: May 24, 2021 09:57 IST

Open in App

मिलान, 24 मई (एपी) सात बार के चैंपियन एसी मिलान ने आठ साल के लंबे इंतजार के बाद चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई किया जबकि युवेंटस भी इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए से यूरोपीय क्लबों की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जगह बनाने में सफल रहा।

फ्रैंक केसी के पेनल्टी पर किये गये दो गोल की बदौलत एसी मिलान ने अटलांटा को 2—0 से हराया। अटलांटा सेरी ए चैंपियन इंटर मिलान के साथ पहले ही शीर्ष चार में स्थान बनाकर चैंपियन्स लीग में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था।

युवेंटस ने अल्वारो मोराता के दो गोल तथा फेडरिको चीसा और एड्रियन रैबियोट के एक एक गोल की मदद से बोलोग्ना को 4—1 से हराया।

इसके बावजूद युवेंटस को दूसरे मैच से अनुकूल परिणाम चाहिए था और हेलास वेरोना ने नैपोली को 1—1 से ड्रा पर रोककर उसे निराश नहीं किया। इससे युवेंटस शीर्ष चार में शामिल हो गया जबकि नैपोली पांचवें स्थान पर खिसक गया।

इस तरह से इंटर मिलान ने 91 अंकों के साथ खिताब जीता। उसके बाद एसी मिलान (79), अटलांटा (78), युवेंटस (78) नैपोली (77) का नंबर आता है। लीग में शीर्ष चार में रहने वाली टीमें चैंपियन्स लीग में जगह बनाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!