अभिषेक, प्रतीश अखिल भारतीय ओपन स्नूकर टूर्नामेंट के तीसरे दौर में

By भाषा | Updated: November 20, 2020 17:06 IST2020-11-20T17:06:19+5:302020-11-20T17:06:19+5:30

Abhishek, Pratish in third round of All India Open Snooker tournament | अभिषेक, प्रतीश अखिल भारतीय ओपन स्नूकर टूर्नामेंट के तीसरे दौर में

अभिषेक, प्रतीश अखिल भारतीय ओपन स्नूकर टूर्नामेंट के तीसरे दौर में

चेन्नई, 20 नवंबर तमिलनाडु के अभिषेक ने शुक्रवार को यहां अजय रस्तोगी स्मारक अखिल भारतीय ओपन स्नूकर चैम्पियनशिप 2020 के दूसरे दौर के मैच में अपने ही राज्य के श्रीराम पर 4-1 से जीत दर्ज की।

उनके अलावा प्रतीश और हरिहरन राजामनी भी तीसरे दौर में पहुंच गये हैं जिन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर 4-1 के अंतर से जीत हासिल की।

वहीं पहले दौर के मैच में उदय कुमार ने सतीश कुमार को 4-2 से मात दी।

टूर्नामेंट कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत खेला जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Abhishek, Pratish in third round of All India Open Snooker tournament

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे