लाइव न्यूज़ :

भारत में होने वाले महिला एशियाई कप क्वालीफायर का कार्यक्रम फिर से तय करेगा एएएफसी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 12:46 IST

Open in App

कुआलालंपुर, पांच जुलाई एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) की कार्यकारी समिति ने कोविड-19 महामारी के कारण स्वास्थ्य आपातकाल को देखते हुए हुए भारत में आयोजित होने वाले 2022 महिला एशियाई कप के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के कार्यक्रम को फिर से तैयार करने का फैसला किया है।

मुख्य टूर्नामेंट का आयोजन भारत में 20 जनवरी से छह फरवरी 2022 तक होना है, जबकि इसकी क्वालीफाइंग प्रतियोगिता का 13 से 25 सितंबर के बीच खेला जाना निर्धारित है।

एएफसी से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ एएफसी कार्यकारी समिति ने महिला एशियाई कप भारत 2022 की तैयारियों के तहत क्वालीफायर मुकाबलों की तारीखों को अंतिम रूप देने में अधिक लचीलापन अपनाने का निर्णय लिया है।’’

संचालन समिति ने कहा ,‘‘ हम ने मेजबानों की उपलब्धता, टीमों की यात्रा से जुड़ी तैयारी, पृथकवास और कई देशों द्वारा लागू किये गये स्वास्थ्य उपायों से होने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखा है।’’

एएफसी कार्यकारी समिति ने महिला फुटबॉल समिति की अगले साल अंडर-17 महिला एशियाई कप (इंडोनेशिया) और अंडर-20 महिला एशियाई कप (उज्बेकिस्तान) को रद्द करने की सिफारिश को भी मंजूरी दे दी है।

यह भी निर्णय लिया गया कि वही मेजबान (इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान) 2024 में इन दोनों प्रतियोगिताओं के अगले सत्र की मेजबानी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!