लाइव न्यूज़ :

एरिक्सन के मैदान पर गिरने से डेनमार्क में ‘राष्ट्रीय शोक ’ जैसे हालात

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:28 IST

Open in App

कोपेनहेगन, 14 जून (एपी) अपनी धरती पर अपनी टीम को यूरो चैम्पियनशिप खेलते देखने का सुरूर अभी ठीक से चढा भी नहीं था कि क्रिस्टियन एरिक्सन के पहले ही मैच में मैदान पर गिरने से डेनमार्क के फुटबॉलप्रेमियों के उत्साह पर घड़ों पानी फिर गया । जहां तालियों और टीम के समर्थन में जोशीले नारे सुनाई देने थे, वहां चेहरों पर मायूसी और आंखों में आंसू के सिवा कुछ नजर नहीं आ रहा था ।

डेनमार्क की टीम को अपने ग्रुप मैच घरेलू मैदान पर ही खेलने हैं जिससे यहां जश्न का माहौल बन गया था । लोगों को उम्मीद थी कि डेनमार्क 1992 में मिली जीत को दोहरायेगा ।

पहले मैच के 43वें मिनट में हालांकि सब कुछ बदल गया । फिनलैंड के खिलाफ पहले मैच में दिल का दौरा पड़ने से एरिक्सन मैदान पर गिरे । टीवी पर नजरें गड़ाये बैठे डेनमार्क के करीब 60 लाख लोगों ने देखा कि कैसे देश के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में शुमार एरिक्सन मैदान पर अचेत पड़ा था और उसे सीपीआर दिया जा रहा था । टीम के बाकी खिलाड़ी आंखों में आंसू लिये उसके आसपास गोला बनाये खड़े थे ।

डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फेडेरिकसन ने इसे ‘ राष्ट्रीय त्रासदी’ बताया ।

एरिक्सन की स्थिति हालांकि अब बेहतर है लेकिन यह राष्ट्रीय चर्चा का मुद्दा बन गया है ।कुछ लोग मैच 90 मिनट बाद बहाल किये जाने से खफा हैं तो कुछ को यह समझ नहीं आ रहा कि इतने स्वस्थ खिलाड़ी को दिल का दौरा कैसे पड़ा ।

बहस का एक और मसला यह भी है कि अपने नायक को मैदान पर अचेत पड़े देखकर युवा दर्शकों पर क्या असर पड़ा होगा । बच्चों के लिये काम करने वाले कई गैर सरकारी संगठनों ने कहा है कि अधिकांश बच्चे सहमे हुए और दुखी हैं और उन पर लंबे समय तक इसका असर रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!