लाइव न्यूज़ :

ए-लीग के स्टार डिफेंडर तोमिस्लाव मर्सेला ईस्ट बंगाल से जुड़े

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:04 IST

Open in App

कोलकाता, 14 सितंबर एससी ईस्ट बंगाल ने आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) से पहले अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत करने के लिये पर्थ ग्लोरी के स्टार डिफेंडर और आस्ट्रेलियाई सेंटर बैक तोमिस्लाव मर्सेला से अनुबंध किया है। क्लब ने मंगलवार को यह घोषणा की।

ईस्ट बंगाल के मुख्य कोच मैनुएल मोनोलो डियाज ने तोमिस्लाव के रूप में दूसरा विदेशी खिलाड़ी टीम से जोड़ा है।

तोमिस्लाव छह फुट और चार इंच लंबे हैं। वह 2018 में दो साल के अनुबंध पर पर्थ ग्लोरी से जुड़े थे। इस ए लीग क्लब ने उनके रहते हुए ए-लीग प्रीमियरशिप का खिताब जीता। लीग की सफलताओं में तोमिस्लाव ने अहम योगदान दिया था।

तोमिस्लाव ने अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा, ‘‘मुझे क्लब के बारे में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। मेरे अच्छे दोस्त हैं जो भारत में खेले हैं और क्लब के बारे में भी जानते हैं और उन्होंने मुझे बताया कि इस क्षेत्र में यह क्लब कितना बड़ा नाम है।’’

पर्थ में जन्में तोमिस्लाव को 2018 में आस्ट्रेलियाई टीम में भी चुना गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!