लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे 750 पहलवान

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:38 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 15 सितंबर देश भर के लगभग 750 पहलवान 17 सितंबर से यहां होने वाली अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे जिसका उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी।

कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 19 सितंबर तक किया जाएगा। इस दौरान ईरानी के अलावा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

तोक्यो ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेता रवि दहिया, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया के अलावा फोगाट बहनें गीता और बबिता भी युवा पहलवानों का उत्साहवर्धन करेंगे।

इस प्रतियोगिता का आयोजन सैनिक स्कूल कौहार गौरीगंज के परिसर में किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बुधवार को कहा कि यह अमेठी के लिए गौरव का विषय है कि उसे राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिल रहा है। स्मृति के प्रयासों से यह संभव हो सका है। इससे अमेठी के खिलाड़ियों को एक नई दिशा मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!