लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में कोपा अमेरिका से जुड़े कोरोना के 52 मामले

By भाषा | Updated: June 17, 2021 10:20 IST

Open in App

साओ पाउलो, 17 जून (एपी) ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोपा अमेरिका फुटबॉल से जुड़े कोरोना संक्रमण के 53 मामले पाये गए हैं जबकि कुल 5082 टेस्ट कराये गए ।

संक्रमित खिलाड़ियों या स्टाफ की संख्या 27 है । वहीं कर्मचारियों में 26 मामले सामने आये हैं ।

पॉजिटिव पाये गए अधिकांश कर्मचारी ब्रासीलिया में थे जहां ब्राजील ने पहले मैच में वेनेजुएला को 3 . 0 से हराया । वेनेजुएला ने कोरोना संक्रमण के दर्जन भर मामले आने के बाद दूसरे दर्जे की टीम उतारी थी ।

इसके अलावा रियो दि जिनेरियो में भी मामले पाये गए जिसमें अर्जेंटीना ने चिली से 1 . 1 से ड्रॉ खेला । कुछ मामले जोइआनिया में पाये गए जहां पराग्वे ने बोलिविया को 3 . 1 से मात दी ।

पेरू , कोलंबिया और बोलिविया का स्टाफ भी पॉजिटिव पाया गया ।

मंत्रालय ने कहा कि कोपा अमेरिका में हुए टेस्ट में से एक प्रतिशत संक्रमित पाये गए हैं ।

पहले टूर्नामेंट की मेजबानी कोलंबिया और अर्जेंटीना को करनी थी लेकिन ऐन मौके पर इसका आयोजन ब्राजील में कराया गया । देश में कोरोना से 490000 मौतें हो चुकी है और इस मामले में यह दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!