लाइव न्यूज़ :

प्रदेश की नौ महिला हॉकी खिलाड़ियों को 50 . 50 लाख रूपये देगी हरियाणा सरकार

By भाषा | Updated: August 6, 2021 10:44 IST

Open in App

चंडीगढ, अगस्त हरियाणा सरकार तोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को 50 . 50 लाख रुपये देगी ।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा ,‘‘ हरियाणा सरकार ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को 50 . 50 लाख रुपये नकद पुरस्कार देगी ।’’

उन्होंने ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को बधाई दी । भारतीय टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3 . 4 से हार गई  ।

हरियाणा और पंजाब में खिलाड़ियों के परिवार भारत की जीत की आस में टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे रहे । कुरुक्षेत्र के शाहबाद में रानी के पिता रामपाल ने कहा कि टीम अच्छा खेली लेकिन बदकिस्मती से पहला पदक नहीं जीत सकी ।

उन्होंने कहा कि टीम के प्रदर्शन से खेल पर और युवाओं पर सकारात्मक असर पड़ेगा ।

गोलकीपर सविता पूनिया के पिता महेंदर पूनिया ने सिरसा में कहा ,‘‘ मैच का नतीजा भले ही जो हो लेकिन वे अच्छा खेले ।’’

नेहा गोयल की मां सावित्री मैच देखते समय भावुक हो गई  ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!