लाइव न्यूज़ :

चीन में ‘गैर-पेशेवर’ अल्ट्रामैराथन में 21 धावकों के मौत मामले में 27 को मिली सजा

By भाषा | Updated: June 11, 2021 18:16 IST

Open in App

... के जे एम वर्मा ...

बीजिंग, 11 जून पिछले महीने गांसु प्रांत में आयोजित ‘गैर-पेशेवर’ अल्ट्रामैराथन दौड़ के दौरान 21 धावकों की मौत के मामले में नगरपालिका के कई सरकारी अधिकारियों सहित 27 लोगों को अनुशासनात्मक सजा या आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा।

स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसु के पर्वतीय क्षेत्र में 22 मई को 100 किलोमीटर की अल्ट्रामैराथन (दौड़) में ओलावृष्टि, बारिश और तूफान के कारण 21 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में दिग्गज अल्ट्रामैराथन धावक लियांग जिंग भी शामिल थे।

मामले की जांच के बाद गांसु की राजधानी लानझोउ में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया गया, ‘‘ मैराथन का आयोजन मानकों के मुताबिक नहीं था और इसे गैर-पेशेवर तरीके से संचालित किया गया जो दुर्घटना का कारण बना।’’

इस प्रतियोगिता में 172 प्रतिभागियों में से 151 लोग सुरक्षित थे जबकि आठ को मामूली चोट आयी थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ज्यादातर प्रतियोगी टी-शर्ट और शॉर्ट पहने हुए थे।

सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बैयिन में सत्तारूढ़ ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी)’ के सचिव सु जून और बैयिन के मेयर झांग शुचेन को अनुशासनात्मक सजा दी गई है।

झांग शुचेन ने दुर्घटना के बाद कहा था कि कार्यक्रम के आयोजक के रूप में, उन्हें अपराध बोध के साथ पछतावा भी हो रहा है। चीनी सोशल मीडिया पर इस आयोजन को लेकर जनता में काफी रोष था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!