लाइव न्यूज़ :

चीन में अल्ट्रामैराथन में खराब मौसम से 21 की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 18:00 IST

Open in App

बीजिंग, 23 मई (एपी) चीन के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में पर्वतीय अल्ट्रामैराथन (दौड़) में ओलावृष्टि, बर्फीली बारिश और तूफान के कारण 21 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने रविवार को दी।

सात सौ से अधिक कर्मियों के बचाव दल ने हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पूरा बचाव अभियान चलाने के बाद इस बात की पुष्टि की कि 172 प्रतिभागियों में से 151 लोग सुरक्षित हैं।

चीन की आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार 21 प्रतिभागियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को शारीरिक परेशानी और शरीर के तापमान में अचानक गिरावट का सामना करना पड़ा।

इस प्रतियोगिता में धावकों को 2,000-3,000 मीटर (6,500-9,800 फीट) की ऊंचाई पर एक बेहद संकरे पहाड़ी रास्ते को पार करना था। इस 100 किलोमीटर (60 मील) की दौड़ को शनिवार को गांसु प्रांत के बैयिन शहर में ‘येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट टूरिस्ट साइट’ पर आयोजित किया गया था।।

शंघाई स्थित सरकार समर्थित एक अखबार के मुताबिक इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी नौसिखिये नहीं थे। मृतकों में जाने-माने धावक लियांग जिंग भी शामिल हैं, जिन्होंने निंगबो में 100 किलोमीटर (62-मील) की दौड़ जीती थी।

इस दौड़ के आयोजक ‘गांसु शेंगजिंग स्पोर्ट्स कल्चर डेवलपमेंट कंपनी’ के लिए काम करने वाली एक महिला ने कहा कि दौड़ के दिन के लिए खराब मौसम की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई थी।

एक प्रतिभागी ने बताया, ‘‘ मुख्य दौड़ शुरू होने से पहले मैंने दो किलोमीटर की दौड़ के साथ वार्मअप (पूर्वाभ्यास) किया लेकिन इससे मेरे शरीर के तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!