लाइव न्यूज़ :

पिंडली में चोट के कारण 2019 की चैम्पियन हालेप विंबलडन से बाहर

By भाषा | Updated: June 25, 2021 15:52 IST

Open in App

विम्बलडन (इंग्लैंड), 25 जून (एपी) मौजूदा चैम्पियन सिमोना हालेप ने बायें पैर की पिंडली में चोट के कारण शुक्रवार को विम्बलडन से हटने का फैसला किया।

हालेप विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है पर विम्बलडन में उन्हें दूसरी वरीयता मिलती क्योंकि रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज नाओमी ओसाका पहले ही इस टूर्नामेंट से हट गयी है।

हालेप को यह चोट मई में इटैलियन ओपन के दौरान लगी थी। उनका लक्ष्य फ्रेंच ओपन से वापसी करने का है। वह 2018 में फ्रेंच ओपन चैम्पियन बनीं थी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल विम्बलडन का आयोजन नहीं हुआ था। हालेप ने 2019 में फाइनल में सेरेना विलियम्स को 6-2, 6-2 से हराया था।

विम्बलडन आगामी सोमवार से शुरू होगा लेकिन हालेप ने ऑल इंग्लैंड क्लब में ड्रा जारी होने से पहले ही टूर्नामेंट से हटने की घोषणा कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!