न्यूजीलैंड के बिना किसी नुकसान के 19 रन
By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:09 IST2021-06-23T20:09:06+5:302021-06-23T20:09:06+5:30

न्यूजीलैंड के बिना किसी नुकसान के 19 रन
साउथम्पटन, 23 जून न्यूजीलैंड ने 139 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के छठे और आखिरी दिन चाय के विश्राम तक बुधवार को यहां बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाये।
पहली पारी में 32 रन से पिछड़ने वाले भारत ने अपनी दूसरी पारी में 170 रन बनाये थे। इस तरह से न्यूजीलैंड को अब अंतिम सत्र में जीत के लिये 45 ओवरों में 120 रन चाहिए।
चाय के विश्राम के समय डेवोन कॉनवे नौ और टॉम लैथम पांच रन पर खेल रहे थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।