लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक से जुड़े कोविड-19 के 16 नये मामले, कोई खिलाड़ी नहीं

By भाषा | Updated: July 28, 2021 11:00 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने बुधवार को बताया कि खेलों से जुड़े कोविड-19 के 16 नये मामले दर्ज किये गये हैं लेकिन इनमें कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है।

इस तरह से खेलों से जुड़े कोविड मामलों की कुल संख्या बढ़कर 169 हो गयी है।

यह पिछले चार दिनों में पहला मौका है जबकि किसी खिलाड़ी को कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाया गया।

जो 16 नये मामले सामने आये हैं उनमें चार खेलों से संबंधित व्यक्ति, दो मीडियाकर्मी, नौ ठेकदार और एक स्वयंसेवक है। इनमें से कोई भी खेल गांव में नहीं रह रहा था।

रिपोर्टों के अनुसार पूर्व में आये दो मामले नेगेटिव साबित हुए और उन्हें कुल योग से हटा दिया गया है।

तोक्यो में मंगलवार को 2848 मामले दर्ज किये गये थे जिसके एक दिन बाद खेलों से जुड़े मामले जारी किये गये।

खेल गांव में अभी तक कुल 19 मामले पाये गये हैं।

आयोजकों ने बताया कि खेलों के लिये विदेशों से सोमवार तक 38,484 लोगों ने जापान में प्रवेश किया।

तोक्यो पहुंचने के बाद कोविड-19 संक्रमण से जो टीमें सर्वाधिक प्रभावित रही हैं उनमें चेक गणराज्य, अमेरिका, चिली, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!