लाइव न्यूज़ :

विभिन्न खेलों के 148 खिलाड़ियों को कोविड-19 का पहला टीका लगा

By भाषा | Updated: May 22, 2021 11:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अनुसार तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेलों के कुल 148 खिलाड़ियों पर कोविड—19 का पहला टीका लगाया जा चुका है।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि इन 148 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें दोनों टीके लगा दिये गये हैं जबकि 131 खिलाड़ियों को अभी पहला टीका लगा है।

इन 148 खिलाड़ियों में वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बना सकते हैं।

इसके अलावा तोक्यो पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों को भी कोविड का पहला टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा दो खिलाड़ियों को दोनों टीके लगाये जा चुके हैं। तोक्यो पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे।

इस तरह से 20 मई तक 163 खिलाड़ियों (पैरालंपिक सहित) ने कम से कम पहला टीका लगवा दिया है।

बत्रा ने तोक्यो जाने वाले खि​लाड़ियों और अधिकारियों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई तक 87 अधिकारियों ने कोविड—19 का पहला टीका लगा दिया है जबकि 23 अधिकारियों पर दोनों टीके लग गये हैं।

अब तक भारत के 90 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है। तोक्यो खेलों को कोविड—19 के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था।

इस बीच भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने बताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले निशानेबाजों पर क्रोएशिया में ही टीका लगाया जाएगा क्योंकि उन्हें वहीं से तोक्यो जाना है। भारतीय निशानेबाज अभी क्रोएशिया में अभ्यास कर रहे हैं।

इनमें से कुछ पर भारत से रवाना होने से पहले ही पहला टीका लगा दिया गया था और उन पर दूसरा टीका क्रोएशिया में लगाया जाएगा।

तलवारबाज भवानी देवी अभी इटली में अभ्यास कर रही हैं और उन्हें वहीं पहला टीका लगाया गया जबकि भारोत्तोलक मीराबाई चानू को अमेरिका में पहला टीका लगाये जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!