पैरा-खिलाड़ियों के लिए अब तक 13.73 करोड़ रूपये जारी किये गये: रीजीजू

By भाषा | Updated: March 15, 2021 19:11 IST2021-03-15T19:11:23+5:302021-03-15T19:11:23+5:30

13.73 crore has been released so far for Para-players: Rijiju | पैरा-खिलाड़ियों के लिए अब तक 13.73 करोड़ रूपये जारी किये गये: रीजीजू

पैरा-खिलाड़ियों के लिए अब तक 13.73 करोड़ रूपये जारी किये गये: रीजीजू

नयी दिल्ली, 15 मार्च केन्द्र सरकार ने खेलों इंडिया योजना के तहत पैरा खिलाड़ियों के लिए 13.73 करोड़ रूपये जारी किये हैं। यह जानकारी खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को राज्य सभा में दी।

रीजीजू ने अपने लिखित जवाब में कहा भारतीय संविधान के तहत खेल ‘राज्यों के तहत’ आते हैं, इसके बाद भी केन्द्र सरकर वर्ष 2016-17 से योजनाओं के आधार पर कोष मुहैया करा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र सरकार खेलों में राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश की जगह योजनाओं के आधार पर कोष आवंटित करती है। खेलो इंडिया योजना के तहत ‘ दिव्यांग व्यक्तियों के बीच खेल को बढ़ावा देना’ के लिए अब तक 13.73 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।’’

तोक्यो पैरालंपिक (25 अगस्त से छह सितंबर) के लिए 20 से अधिक भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालीफिकेशन हासिल किये हैं। इसमें से कई खिलाड़ियों को केन्द्र सरकार की योजना ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ का लाभ भी मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 13.73 crore has been released so far for Para-players: Rijiju

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे