लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड के लंच तक पांच विकेट पर 135 रन

By भाषा | Updated: June 22, 2021 18:08 IST

Open in App

साउथम्पटन, 22 जून भारतीय तेज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को तीन करारे झटके देकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पांचवें दिन मंगलवार को यहां लंच तक उसका स्कोर पांच विकेट पर 135 रन कर दिया।

चौथे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद आज सुबह एक घंटे देरी से शुरू हुए खेल में न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 101 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी, लेकिन वह पहले सत्र में केवल 34 रन जोड़ पाया और इस बीच उसने रोस टेलर (11), हेनरी निकोल्स (सात) और वी जे वाटलिंग (एक) के विकेट गंवाये।

लंच के समय कप्तान केन विलियमसन 19 रन पर खेल रहे थे जबकि कोलिन डि ग्रैंडहोम को अभी खाता खोलना है।

भारत की तरफ से इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने दो – दो जबकि रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया है।

न्यूजीलैंड की टीम अभी भारत से 82 रन पीछे है। भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में अपनी पहली पारी में 217 रन बनाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!