पुर्तगाल के फुटबॉल क्लब में कोविड-19 के नये वैरिएंट के 13 मामले

By भाषा | Updated: November 29, 2021 15:44 IST2021-11-29T15:44:59+5:302021-11-29T15:44:59+5:30

13 cases of new variant of Kovid-19 in football club of Portugal | पुर्तगाल के फुटबॉल क्लब में कोविड-19 के नये वैरिएंट के 13 मामले

पुर्तगाल के फुटबॉल क्लब में कोविड-19 के नये वैरिएंट के 13 मामले

तोक्यो, 29 नवंबर (एपी) पुर्तगाल की एक पेशेवर फुटबॉल क्लब में कोराना वायरस के तेजी से फैलने वाले नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 13 मामलों की पहचान हुई है । देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

‘ रिकार्डो जॉर्ज नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट’ ने सोमवार को कहा कि लिस्बन स्थित ‘बेलेनेंस सॉकर क्लब’ में जांच में पॉजिटिव आने वालों में एक व्यक्ति  ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी। इस वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पहचान की गयी थी।

एक सदस्य को छोड़कर किसी अन्य ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा नहीं की थी, ऐसे में यह दर्शाता है कि यह दक्षिण अफ्रीका के बाहर वायरस के सबसे तेजी स्थानीय प्रसार के शुरुआती मामलों में से एक हो सकता है।

संस्थान ने कहा कि कोविड-19 के दोनों टीके लेने के बाद भी जो लोग पॉजिटिव आने वालों के संपर्क में रहे हैं, उन्हें हर हाल में खुद को पृथक कर लेना चाहिये। इन लोगों की कोविड-19 की लगातार जांच की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 13 cases of new variant of Kovid-19 in football club of Portugal

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे