प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध पर रॉबर्ट वाड्रा ने चिंता जतायी

By भाषा | Published: December 4, 2019 05:13 AM2019-12-04T05:13:30+5:302019-12-04T05:13:30+5:30

सातों लोग कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पास गये और उनसे (प्रियंका गांधी से) साथ में फोटो खिंचाने का अनुरोध किया। पिछले महीने केंद्र ने गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी। 

Robert Vadra expresses concern over the breach in Priyanka Gandhi's security | प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध पर रॉबर्ट वाड्रा ने चिंता जतायी

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध पर रॉबर्ट वाड्रा ने चिंता जतायी

Highlightsरॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में सेंध चिंताजनक है उन्होंने कहा कि सुरक्षा में सेंध भयावह हो सकती थी

 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में सेंध चिंताजनक है और इसका समुचित आकलन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में सेंध भयावह हो सकती थी और इसका आकलन करने की आवश्यकता है।

वाड्रा ने अजमेर में सवांददाताओं से बातचीत में कहा कि घटना सुरक्षा कवर में किये गये बदलाव के बाद हुई है और एक वाहन आवास के अंदर घुस जाता है यह हैरान करने वाली बात है कि सुरक्षा कर्मियों ने वाहन को कैसे अंदर आने दिया। उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप के बजाय समुचित आकलन होना चाहिए। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामुहिक दुष्कर्म—हत्या मामले में वाड्रा ने कहा कि देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है और महिलाओं के लिये यह कठिन समय है।

सुरक्षा में सेंध 26 नवंबर को उस समय हुई, जब एक कार प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास के भीतर चली गई। कार में सात लोग सवार थे। सातों लोग कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पास गये और उनसे (प्रियंका गांधी से) साथ में फोटो खिंचाने का अनुरोध किया। पिछले महीने केंद्र ने गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी। 

Web Title: Robert Vadra expresses concern over the breach in Priyanka Gandhi's security

नई रिलीज़ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे