लाइव न्यूज़ :

ठाणे में गलत इलाज से युवक की मौत, तीन डॉक्टर गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 6, 2019 08:00 IST

मृतक के माता-पिता ने आरोप लगाया कि खान के गलत उपचार के कारण अंकित की मौत हुई. धूमल ने बताया कि पुलिस ने खान के चिकित्सकीय प्रमाणपत्रों को जांच के लिए ठाणे सिविल अस्पताल भेजा.

Open in App

पुलिस ने गलत उपचार से एक व्यक्ति की मौत के मामले में ठाणे जिले के तीन डॉक्टरों डॉ. मोहम्मद दाऊद खान (43), मोहम्मद फरहान मोहम्मद सहीद शेख (36) और अब्दुल रहमान हकीमुद्दीन खान (36) को गिरफ्तार किया है. तीनों को गुरुवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें आठ जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक आरोपी को गलत उपचार के लिए गिरफ्तार किया गया है. दो अन्य आरोपियों को उसे से फर्जी अतिरिक्त डिग्री प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त (कलवा) रमेश धूमल ने गुरुवार को देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''शील फाटा निवासी अंकित पाटिल को सांस संबंधी गंभीर समस्या हुई थी.

उसके बाद उसे इस साल 24 अप्रैल को मुम्ब्रा में डॉ. मोहम्मद दाऊद खान के क्लीनिक लाया गया. खान ने एक घंटे से अधिक समय तक पाटिल का इलाज किया. जब उसकी हालत बिगड़ गई तो वह उसे अपनी कार में एक अस्पताल ले गए. पाटिल की रास्ते में ही मौत हो गई.'' उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.

मृतक के माता-पिता ने आरोप लगाया कि खान के गलत उपचार के कारण अंकित की मौत हुई. धूमल ने बताया कि पुलिस ने खान के चिकित्सकीय प्रमाणपत्रों को जांच के लिए ठाणे सिविल अस्पताल भेजा. जिसने बताया कि खान की यूनानी चिकित्सा एवं सर्जरी स्नातक (बीयूएमएस) की डिग्री सही है, लेकिन वह आपात मामलों से निपटने के योग्य नहीं है.

अस्पताल ने यह भी पुष्टि की उसके अन्य डिग्री प्रमाणपत्र फर्जी थे. धूमल ने कहा, ''पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि दो चिकित्सकों मोहम्मद फरहान शेख और अब्दुल रहमान खान ने धन लेकर ये अतिरिक्त प्रमाणपत्र जारी किए थे.

पुलिस ने तीनों को गुरुवार को गिरफ्तार किया. खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और अन्य आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एक्ट 1961 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया