मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टेम्पो खड्ड में गिरने से तीन की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: December 30, 2019 05:21 IST2019-12-30T05:21:33+5:302019-12-30T05:21:33+5:30

Three killed, one injured after falling into tempo ravine on Mumbai-Pune Expressway | मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टेम्पो खड्ड में गिरने से तीन की मौत, एक घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टेम्पो खड्ड में गिरने से तीन की मौत, एक घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार को खोपोली के पास एक टेम्पो के खड्ड में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। खोपोली थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर साढ़े बारह बजे हुई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

नागपुर से आ रहे इस टेम्पो में सामान लदा हुआ था। खोपोली के पास एक तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और टेम्पो खड्ड में गिर गया। उन्होंने कहा कि हादसे में चालक अनिल गायकवाड़ और दो अन्य की मौत हो गई। वहीं घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Web Title: Three killed, one injured after falling into tempo ravine on Mumbai-Pune Expressway

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे