लाइव न्यूज़ :

एमएनएस से समझौते को लेकर कांग्रेस-राकांपा में फंसा पेंच: किसके कोटे से दी जाएं सीटें, नहीं हुआ अब तक फैसला

By शीलेष शर्मा | Updated: September 14, 2019 07:53 IST

कांग्रेस और राकांपा के बीच बाकी बची 48 सीटों पर आपसी चर्चा के बाद फैसला लेने पर सहमति बनी है जिसका आधार सिर्फ चुनाव जीतना हो. दोनों दलों में जो भी जीतने के काबिल उम्मीदवार होंगे, उन्हें इन सीटों पर उतारा जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और राकांपा के बीच एमएनएस के साथ समझौते को लेकर पेंच फंसा हुआ है.अब तक दोनों दल 120-120 उम्मीदवारों के नामों का फैसला कर चुके हैं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस और राकांपा के बीच एमएनएस के साथ समझौते को लेकर पेंच फंसा हुआ है. उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस एमएनएस के साथ तालमेल का विरोध तो नही कर रही है, लेकिन उसने राकांपा नेताओं से कहा है कि वे उसे अपने कोटे से सीटें दे सकते हैं.

हालांकि इस पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और दोनों दलों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है. कांग्रेस नेताओं ने आज भी महाराष्ट्र में प्रत्याशियों के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की. 'लोकमत समाचार' को मिली जानकारी के अनुसार, अब तक दोनों दल 120-120 उम्मीदवारों के नामों का फैसला कर चुके हैं जिसकी औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी.

इनमें मौजूदा विधानसभा के सदस्य भी शामिल हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार चुके वरिष्ठ नेताओं में से चयन कर उनको चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. कांग्रेस और राकांपा के बीच बाकी बची 48 सीटों पर आपसी चर्चा के बाद फैसला लेने पर सहमति बनी है जिसका आधार सिर्फ चुनाव जीतना हो. दोनों दलों में जो भी जीतने के काबिल उम्मीदवार होंगे, उन्हें इन सीटों पर उतारा जाएगा.

इन 48 सीटों में से उन सहयोगी दलों को भी टिकट दिए जाएंगे जिनके साथ कांग्रेस-राकांपा गठबंधन करने जा रही है. वहीं, एमएनएस के मामले में कांग्रेस ने पूरी जिम्मेदारी राकांपा नेता शरद पवार पर छोड़ दी है. हालांकि राकांपा का तर्क है कि जैसे अन्य सहयोगी दलों को बाकी बची 48 सीटों में से सीटों का आवंटन हो रहा है, एमएनएस को उन्हीं सीटों में समायोजित किया जाए.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्रकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी