लाइव न्यूज़ :

शिवसेना की नीलम गोर्हे का विधान परिषद का उपसभापति बनना तय, कांग्रेस जता रही थी हक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 22, 2019 08:10 IST

कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे का कार्यकाल 17 जुलाई 2018 को समाप्त हो गया था.तब से यह पद रिक्त था. इस पर कांग्रेस अपना हक जता रही थी.

Open in App

(अतुल कुलकर्णी)

विधान परिषद के उपसभापति पद पर शिवसेना की विधायक नीलम गोर्हे का चयन होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. उनका सोमवार को चयन होगा. कांग्रेस यह मांग कर रही थी. भाजपा ने यह कह कर कांग्रेस को घेरा था कि विधानसभा विपक्ष नेता पद चाहिए तो पहले विधान परिषद के उपसभापति पद पर निर्णय लें. कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे का कार्यकाल 17 जुलाई 2018 को समाप्त हो गया था.

तब से यह पद रिक्त था. इस पर कांग्रेस अपना हक जता रही थी. शरद रणपिसे, अमर राजूरकर और भाई जगताप इसके लिए उत्सुक थे. अपने पास संख्याबल होने का दावा करते हुए कांग्रेस इस पर अड़ी थी. लेकिन राधाकृष्ण विखे पाटिल भाजपा में शामिल हो गए और विजय वडेट्टीवार कांग्रेस के गुट नेता बन गए.

कांग्रेस व राकांपा दोनों ने वडेट्टीवार को विपक्ष नेता बनाने की मांग का पत्र अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े को दिया. तब भाजपा और शिवसेना ने कहा कि उपसभापति पद हमको दें, अन्यथा हम वडेट्टीवार को यह पद नहीं देंगे. इसलिए विधायक गोर्हे उपसभापति बन गईं तो वडेट्टीवार का नाम भी विपक्ष नेता के रूप में घोषित कर दिया जाएगा.

सभापति रामराजे नाईक निंबालकर ने यह चुनाव सोमवार को कराने की घोषणा की है. नामांकन भरने का समय दोपहर तक दिया जाएगा. एक ही नाम होने से दोपहर में नाम घोषित कर दिया जाएगा. शिवसेना ने विधायक नीलम गोर्हे का नाम तय किया है. विधान परिषद में संख्याबल राकांपा 17, कांग्रेस 16, भाजपा 23, शिवसेना 12, लोकभारती 1, शेकाप 1, पिपल्स रिपब्लिकन पार्टी 1, राष्ट्रीय समाज पक्ष 1, निर्दलीय 6, कुल 78। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन