संजय राउत ने कहा, "फ्लोर टेस्ट होते ही भाजपा की सच्चाई सामने आ जाएगी, हम 30 घंटा नहीं 30 मिनट में साबित कर सकते हैं बहुमत"
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 12:07 IST2019-11-26T12:04:49+5:302019-11-26T12:07:22+5:30
मुंबई में आशीष शेलार, रावसाहेब दानवे, गिरीश महाजन, भूपेंद्र यादव और अन्य भाजपा नेता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के घर पहुंच गए हैं।

संजय राउत ने कहा, "फ्लोर टेस्ट होते ही भाजपा की सच्चाई सामने आ जाएगी, हम 30 घंटा नहीं 30 मिनट में साबित कर सकते हैं बहुमत।"
महाराष्ट्र में सत्ता को लेकर चल रहे तकरार पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट से फैसले से खुश हुई कांग्रेस ने कहा है कि देवेंद्र फड़नवीस तत्काल इस्तीफा दें। इसके अलावा शीर्ष कोर्ट ने महाराष्ट्र में 27 नवंबर को बहुमत परीक्षण कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने साथ ही आदेश दिया कि प्रोटेम स्पीकर भी नियुक्त हो। इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि कल फ्लोर टेस्ट होते ही भाजपा सरकार की सच्चाई लोगों के बीच आ जाएगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि कोर्ट ने बहुमत साबित करने के लिए 30 घंटे का समय दिया है, लेकिन हम इसे महज 30 मिनट में साबित कर सकते हैं।
Sanjay Raut, Shiv Sena on Maharashtra Floor Test tomorrow: Truth has won. The court has given 30 hours, we can prove majority in 30 minutes. pic.twitter.com/zXfsqn7Iw4
— ANI (@ANI) November 26, 2019
इसके अलावा, मुंबई में आशीष शेलार, रावसाहेब दानवे, गिरीश महाजन, भूपेंद्र यादव और अन्य भाजपा नेता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के घर पहुंच गए हैं।
Mumbai: Ashish Shelar, Raosaheb Danve, Girish Mahajan, Bhupendra Yadav and other BJP leaders arrive at the residence of Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis for party's core committee meeting.
— ANI (@ANI) https://twitter.com/ANI/status/1199200690716807169?ref_src=twsrc%5Etfw">November 26, 2019
आपको बता दें कि कोर्ट ने महाराष्ट्र में सरकार बनाए जाने के मामले में कहा है कि पांच बजे तक विधायकों की शपथ पूरी हो जाए। कोर्ट ने साफ किया कि गुप्त मतदान नहीं हो और फ्लोर टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट हो।
Floor test in Maharashtra Assembly on Nov 27 before 5 pm, orders Supreme Court
— ANI Digital (@ani_digital) https://twitter.com/ani_digital/status/1199197719694172161?ref_src=twsr…">November 26, 2019
Read https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw">@ANI Story | https://t.co/tqDycKMScK">https://t.co/tqDycKMScK; https://t.co/gNInjdjMfk">pic.twitter.com/gNInjdjMfk
इससे पहले अदालत के निर्देश पर कांग्रेस-राकांपा और शिवसेना ने 154 विधायकों के हलफनामे वापस ले लिए थे। याचिकाकर्ताओं ने देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के राज्यपाल के फैसले को चुनौती दे रखी है। केंद्र सरकार ने सोमवार को भी दावा किया कि महाराष्ट्र में सरकार गठित करने के लिए भाजपा को राकांपा के 54 विधायकों का समर्थन था।