Samruddhi Expressway Accident: गलत दिशा से आ रही कार की दूसरी कार से जोरदार टक्कर, भीषण दुर्घटना में 7 की मौत; 5 घायल

By अंजली चौहान | Updated: June 29, 2024 10:36 IST2024-06-29T08:43:01+5:302024-06-29T10:36:42+5:30

Samruddhi Expressway Accident:हादसा रात करीब 11 बजे हुआ जब एक स्विफ्ट डिजायर ईंधन भरने के बाद गलत साइड से हाईवे पर घुस गई और नागपुर से मुंबई जा रही अर्टिगा से टकरा गई।

Samruddhi Expressway Accident car coming from the wrong direction collides with another car 7 killed in a horrific accident 5 injured | Samruddhi Expressway Accident: गलत दिशा से आ रही कार की दूसरी कार से जोरदार टक्कर, भीषण दुर्घटना में 7 की मौत; 5 घायल

Samruddhi Expressway Accident: गलत दिशा से आ रही कार की दूसरी कार से जोरदार टक्कर, भीषण दुर्घटना में 7 की मौत; 5 घायल

Samruddhi Expressway Accident:मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दो कारों के बीच रात के समय टक्कर के कारण कार के परखच्चे उड़ गए जिसमें करीब पांच लोग घायल बताए जा रहे है जबकि सात लोगों ने अपना दम तोड़ दिया। 

बताया जा रहा है कि यह घटना बीती शुक्रवार रात मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर जालना जिले में समृद्धि हाईवे पर कदवांची गांव के पास हुई। टक्कर रात करीब 11 बजे हुई, जब एक स्विफ्ट डिजायर, ईंधन भरने के बाद गलत दिशा से हाईवे पर आ रही थी, और नागपुर से मुंबई जा रही एक अर्टिगा से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा कार हवा में उछल गई और हाईवे पर लगे बैरिकेड पर जा गिरी, जबकि यात्री कार से उछलकर सड़क पर गिर गए। दूसरी कार मलबे में तब्दील हो गई। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तस्वीरों में उनके खून से लथपथ शव हाईवे पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही समृद्धि हाईवे पुलिस और जालना पुलिस मौके पर पहुंची। कारों को हटाने के लिए क्रेन को लगाया गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

बता दें कि समृद्धि महामार्ग महाराष्ट्र में आंशिक रूप से चालू छह लेन और 701 किलोमीटर लंबा एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे है। यह मुंबई और राज्य के तीसरे सबसे बड़े शहर नागपुर को जोड़ने वाली देश की सबसे लंबी ग्रीनफील्ड सड़क परियोजनाओं में से एक है।

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर हादसा

इससे पहले इसी साल मई में अमरावती के एक परिवार के चार सदस्यों की सोमवार को जालंधर-पठानकोट हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिसमें एक 11 महीने की बच्ची भी शामिल है। परिवार जम्मू के पास कटरा में वैष्णो देवी मंदिर से लौट रहा था, तभी रायपुर रसूलपुर गांव में सुबह करीब 5.30 बजे यह दुर्घटना हुई।

जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि जिस हुंडई i10 कार में परिवार यात्रा कर रहा था, वह अनियंत्रित हो गई और एक टोयोटा इनोवा से टकरा गई, फिर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतकों की पहचान 59 वर्षीय गानू, उनके बेटे 33 वर्षीय लोकेश्वर, उनकी पत्नी अनीशा, 26 वर्षीय और उनकी 11 महीने की बेटी निहारिका के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इनोवा में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Web Title: Samruddhi Expressway Accident car coming from the wrong direction collides with another car 7 killed in a horrific accident 5 injured

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे