लाइव न्यूज़ :

FIR दर्ज करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, थाने को शिकायत लिखना जरूरी: रविंदर सिंगल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 28, 2019 18:52 IST

औरंगाबाद परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रविंदर सिंगल का कहना है कि कोई भी पुलिस थाना किसी भी व्यक्ति की शिकायत दर्ज करने से इंकार नहीं कर सकता है, भले ही वह घटना उसके क्षेत्र के बाहर की क्यों न हो.

Open in App

औरंगाबाद, 27 जून: औरंगाबाद परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रविंदर सिंगल का कहना है कि कोई भी पुलिस थाना किसी भी व्यक्ति की शिकायत दर्ज करने से इंकार नहीं कर सकता है, भले ही वह घटना उसके क्षेत्र के बाहर की क्यों न हो. हाल ही में उन्होंने इस काम में कोताही बरतने वाले दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित भी किया है.

लोकमत समूह के वरिष्ठ संपादकीय सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए पुलिस महानिरीक्षक सिंगल ने कहा कि वह पुलिस थानों में दर्ज किए गए अपराधों की संख्या पर अधिक गौर नहीं करते है, मगर वह अपने अधिकारियों और कर्मचारियों से यह अपेक्षा रखते हैं कि पुलिस थानों में आने वाली हर शिकायत को दर्ज किया जाए. उन्होंने कहा कि यदि शिकायत दर्ज नहीं करने की जानकारी मिली तो विभागीय जांच की जाती है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाती है.

आईजी सिंगल ने कहा कि अपने क्षेत्र में कम्युनिटी पुलिसिंग पर ध्यान दिया है. जिसके माध्यम से औरंगाबाद, बीड़, जालना जिलों के गांव में पुलिस अधिकारियों के साथ अन्य कर्मचारी सामाजिक कार्यों में आम आदमी के साथ हाथ बंटाते हैं. इसका लाभ पुलिस को मिल रहा है. भीड़ नियंत्रण में महारत रखने वाले सिंगल ने रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से 'भीड़ प्रबंधन' पर डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है.

उन्होंने बताया कि वह नांदेड़ में गुरु ता गद्दी, नासिक में दो कुंभ मेलों को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुके हैं. उनके पास भीड़ को नियंत्रण में करने का अच्छा खासा अनुभव है. वह वर्ष 2021 में होने वाले महाकुंभ की बैठकों में भी हिस्सा ले चुके हैं. सिंगल ने कहा कि ग्रामीण भागों में लोग अपराध दर्ज कराने में आगे नहीं आते हैं. वे अपराध होने के बाद पुलिस थाने तक पहुंचने में भी देरी करते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण भागों में पुलिस को लेकर जनजागृति की आवश्यकता है.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी